Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Vacancies, Notification, Age Limit And Qualification

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: रेल व्हील फैक्ट्री, बंगलुरु के द्वारा 2025- 26 के प्रशिक्षण सत्र के लिए 192 पदों पर Apprentice भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत डाक या ड्रॉप बॉक्स के जरिए जमा करवा सकते हैं। जिन पदों के लिए ये नोटिफिकेशन जारी किया गया है उनमें Fitter, Machinist, Electrician, Electronic Mechanic जैसे विभिन्न पद शामिल है। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की है और NCVT से National Trade Certificate (NTC) प्राप्त किया है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। Application 1 April 2026 से पहले जमा करना अनिवार्य है। पात्रता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Overview

DepartmentRail Wheel Factory (RWF), Ministry of Railways
PostApprenticeship
Vacancie192
Mode Of ApplicationOffline
Age Limit15 To 24 Year (Age Relaxation As Per Govt. of India)
Application FeeGeneral / OBC : Rs. 100/-
SC / ST / PH / Women : Rs. 0/-
Training Start15 Days After Merit List

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Important Dates

Notification Date28 February 2026
Last Date For Apply1 April 2026
Last Date Drop Box / Post1 April 2026
Merit List45 Days From Closing Date
Training15 Days After Merit List

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Age limit

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026 के लिए आयु सीमा निर्धारित कर दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष (UR) तय की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को भारत सरकार और रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age : 15 Years
  • Maximum Age : 24 Years (UR)
  • Maximum Age : 27 Years (OBC)
  • Maximum Age : 29 Years (SC / ST)

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Application Fee

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026 के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC/ ST/PH और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क IPO या किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से बने डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ‘Principal Financial Adviser/ Rail Wheel Factory’ के पक्ष में जमा करना होगा

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Vacancy Details

PostVacancy
Fitter85
Machinist31
Mechanic (Motor Vehicle)8
Turner5
CNC Programming cum-Operator23
Electrician18
Electronic Mechanic22

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Qualification

  • Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं / मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% कुल अंक होना अनिवार्य है।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT द्वारा जारी National Trade Certificate (NTC) होना चाहिए। SCVT प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • उम्मीदवार का स्थानीय रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकरण होना चाहिए। (कर्नाटक के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को खाली सीटों के आधार पर मौका मिलेगा।) सेवारत रेलवे कर्मचारियों के आश्रितों के लिए यह शर्त लागू नहीं है।
  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
  • जो उम्मीदवार ITI / NTC के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं या ITI / NTC में असफल हुए हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: Selection Process

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026 के लिए उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्म तिथि भी समान हो, तो जिसने 10वीं परीक्षा पहले पास की है, उसे प्राथमिकता मिलेगी। दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) कराया जाएगा।

Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026: How To Apply

  • Rail Wheel Factory Apprenticeship 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in से Application Form (Annexure-A) और अन्य सभी Annexures (B, C, D & E) डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म के सभी कॉलम CAPITAL LETTERS में सावधानीपूर्वक भरें। किसी भी कॉलम को खाली छोड़ने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • फॉर्म पर हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (Self Attested) चिपकाएं और दो समान फोटो अलग कवर में Attach करें।
  • 10वीं की मार्कशीट, NTC Certificate (केवल NCVT), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), Employment Exchange Card, 100 रुपये का IPO / Demand Draft आदि दस्तावेजों की Self-Attested फोटोकॉपी Attach करें
  • आवेदन फॉर्म पर बाएं हाथ का अंगूठा निशान (Left Hand Thumb Impression) लगाएं।
  • Checklist (Annexure-F) को भरकर साइन करें। यह अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • भरे हुए आवेदन को सीलबंद लिफाफे में Drop Box (Personnel Dept, RWF, Yelahanka, Bangalore-560064) में जमा करें या केवल Registered Post से भेजें: The Senior Personnel Officer-II, Personnel Department, Rail Wheel Factory, Yelahanka, Bangalore – 560 064
  • आवेदन 1 April 2026 शाम 05:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य है। देरी से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Important Link

Official NotificationClick Here
Apply Offline (Form Download)Click Here
Register on Apprenticeship PortalClick Here

Conclusion

भारतीय रेलवे में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना है। अगर आप भी उन्हीं उम्मीदवारों में से एक हैं, लेकिन केवल 10वीं पास हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इसके लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक है, तो इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना बिल्कुल न भूलें। के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना बिल्कुल न भूलें। आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इसे आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें।

Leave a Comment