Indian Navy Recruitment 2026: Notification Out, Eligibility, Vacancy: 200+

Indian Navy Recruitment 2026: B.Tech पास युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का मौका है। Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के तहत कुल 260 पदों पर योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की Official Website joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। अगर आप भी भारतीय नौसेना में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं तो सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

नोटिफिकेशन जो जारी हुआ है उसके मुताबिक नेवल ऑफिसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है, साथ ही उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी आवश्यक है। नौसेना में SSC ऑफिसर की भर्ती में चयन प्रक्रिया के कई चरण हैं, जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी इसके बाद Interview, Document Verification और Medical Test भी होगा।

Indian Navy Recruitment 2026: Overview

DepartmentIndian Navy
Post NameExecutive GS(X)/Hydro, Pilot, Naval Air Operations Officer, ATC, Logistics, Education, Engineering GS, Submarine Tech Engineering, Electrical GS, Submarine Tech Electrical etc.
Vacancies260
Mode of ApplicationOnline
Official Websitejoinindiannavy.gov.in
Application Last date 24 February 2026
QualificationBE / B.Tech / MSc / MA / MBA / MCA
Job TypeShort Service Commission (initially 12 years, extendable by 2 years)

Indian Navy Recruitment 2026: Important Dates

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Indian Navy SSC Officer JAN 2027 (ST 27) Course से संबंधित सभी विवरणों की पुष्टि भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अवश्य कर लें। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम विवरण और अन्य दिशा-निर्देश समय-समय पर अपडेट किए जा सकते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि या गलतफहमी से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

Application start date24 January 2026
Last Date24 February 2026
Course commencingJanuary 2027
Fee Payment Last Date24 February 2026
Exam DateAs Per Schedule
Result DateNotify Later

Indian Navy Recruitment 2026: Age Limit

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 02/01/2002 से 01/07/2007 के बीच होना अनिवार्य है। उम्र 19 से 25 साल के बीच होनी जरूरी है। आयु सीमा में छूट एवं अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को Indian Navy SSC Officer JAN 2027 (ST 27) Course Notification 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें, ताकि पात्रता से संबंधित किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

Indian Navy Recruitment 2026: Vacancy Details 

BranchVacancy
Executive Branch (GS(X)/ Hydro Cadre)76 (including 6 Hydro)
Pilot25
Naval Air Operations Officer (Observers)20
Air Traffic Controller (ATC)18
Logistics10
Education7
Engineering Branch (General Service)42
Submarine Tech Engineering8
Electrical Branch (General Service)38
Submarine Tech Electrical8

Indian Navy Recruitment 2026: Qualification

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत apply करने वाले अभ्यर्थियों के लिए Educational qualification से संबंधित मुख्य Eligibility Criteria निर्धारित किए गए हैं। इंजीनियरिंग से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से Mechanical, Marine, Electrical, Civil आदि relevant branches में BE/B.Tech डिग्री के साथ न्यूनतम 60% marks होना अनिवार्य है। वहीं शिक्षा (Education) और लॉजिस्टिक्स (Logistics) शाखा के पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में M.Sc, MBA या MCA जैसी Post graduate (PG) डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक प्राप्त होना आवश्यक है। केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जो इन निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं।

Indian Navy Recruitment 2026: Application Fee

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन से पहले शुल्क संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।

  • Gen/ OBC/ EWS: ₹00/-
  • SC/ ST/ PwBD: ₹00/-
  • उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं या ई-चालान (E-Challan) के जरिए ऑफलाइन भी भुगतान कर सकते हैं।

Indian Navy Recruitment 2026: How To Apply

  • Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
  • e-application भरते समय सभी संबंधित दस्तावेज़ अपने पास तैयार रखना उचित है ताकि व्यक्तिगत विवरण को सही ढंग से भरा जा सकें। सभी जानकारियाँ मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार ही भरनी होंगी। ई- मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना mandatory है।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज़ ,जैसे – नियमित BE/B.Tech Courses के लिए 5वें सेमेस्टर तक और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम के लिए 7वें सेमेस्टर तक की marksheet, अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए सभी सेमेस्टर की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाण (10वीं व 12वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), CGPA conversion formula for BE/ B.Tech, भारत सरकार के शिपिंग एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी मर्चेंट नेवी प्रमाण पत्र, नेशनल कैडेट कोर (NCC) द्वारा जारी ‘C’ प्रमाण पत्र तथा हाल ही में खींची गई passport size colour photograph’s — इन सभी को मूल रूप में JPG/TIFF फॉर्मेट में स्कैन कर आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।
  • यदि किसी भी कारण से अपलोड किया गया कोई भी स्कैन किया हुआ दस्तावेज़ legible/readable नहीं होगा, तो application rejected कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को applicationका प्रिंट आउट निकालकर SSB इंटरव्यू के समय साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
  • एक बार application जमा हो जाने के बाद वह अंतिम माना जाएगा और उसमें किसी भी प्रकार के amendments/change के लिए कोई request स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Indian Navy Recruitment 2026: Selection Process

Application की Shortlisting अभ्यर्थियों द्वारा अपनी योग्यता डिग्री में प्राप्त normalised marks के आधार पर की जाएगी। qualifying degree में प्राप्त अंकों को भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर दिए गए फार्मूले के अनुसार नॉर्मलाइज़ किया जाएगा

BE/B.Tech: जिन उम्मीदवारों ने BE/B.Tech पूरा कर लिया है या अंतिम वर्ष में हैं, उनके लिए SSB shortlisting हेतु पाँचवें सेमेस्टर तक प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा।

Post Graduate: जिन उम्मीदवारों ने MSc, MCA, MBA, M.Tech complete कर लिया है, उनके लिए सभी सेमेस्टर में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा। जो उम्मीदवार final year में हैं, उनकी shortlisting प्री-फाइनल वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी।

Final merit list में चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंकों के साथ योग्यता डिग्री पूर्ण करने का प्रमाण officer@navy.gov.in ई-मेल आईडी पर भेजना होगा। जो उम्मीदवार इस criteria को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें अकादमी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Shortlist किए गए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए selection की सूचना ई-मेल या SMS के माध्यम से दी जाएगी (जो विवरण उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र में भरा होगा)। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने तक अपना ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर न बदलें

किसी भी परिस्थिति में SSB इंटरव्यू सेंटर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को नौसेना मुख्यालय द्वारा SMS/ई-मेल से सूचना मिलने के बाद कॉल-अप लेटर डाउनलोड करना होगा।

SSB इंटरव्यू के दौरान परीक्षणों के कारण यदि कोई चोट लगती है, तो उसके लिए किसी भी प्रकार का compensation देय नहीं होगा।

Particular type of commission के लिए पहली बार SSB में उपस्थित होने पर AC 3 tier रेल किराया देय होगा। उम्मीदवारों को SSB में उपस्थित होते समय बैंक पासबुक के first page या cheque leaf की फोटोप्रति साथ लानी होगी, जिसमें name, A/C No. & IFSC details का विवरण हो।

SSB प्रक्रिया का पूरा विवरण भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर उपलब्ध है।

अंतिम मेरिट सूची SSB में प्राप्त अंकों, उपलब्ध vacancies और मेडिकल क्लियरेंस के आधार पर तैयार की जाएगी। medical clearance में फिट पाए गए उम्मीदवारों को संबंधित एंट्री में vacancies की उपलब्धता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा।

Important Links

Official NotificationClick Here
Apply LinkClick Here

Coclusion

इंडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट बनने का बढ़िया मौका है। एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, एजुकेशन, सब्मरीन टेक इलेक्ट्रिकल समेत 10 ब्रांचों के लिए SSC ऑफिसर्स नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन भी शुरू हो गए हैं। इस एंट्री के जरिए एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सब्मरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, इंजीनियरिंग ब्रांच समेत कुल 10 ब्रांचों में 260 पद भरे जाएंगे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को सब लेफ्टिनेंट रैंक पर पोस्टिंग मिलेगी।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो करें और इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें।

Leave a Comment