Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Qualification, Selection Process and Age Limit

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये एक शानदार मौका है। बिहार स्वास्थ्य विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के तहत बिना किसी लिखित परीक्षा सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। Bihar State Health Society के अंतर्गत Data Entry Operator (DEO) के 271 पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि इस पोस्ट के लिए सेलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑफलाइन (Reference Mode) के माध्यम से यह भर्ती होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 01 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है|

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो इस मौके को हाथ से ना जाने दें और सटीक जानकारी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Overview

DepartmentBihar SHS (State Health Society)
Post NameData Entry Operator (DEO)
Vacancies271
Mode of ApplicationOffline (Reference)
Application Starting Date16 February 2026
Application Last date01 मार्च 2026
Selection ProcessInterview Based
Salary ₹15,000 – ₹18,000/-

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Application Fee

बिहार स्वास्थ्य विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क में राहत दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। GEN/EWS/OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। तो वहीं वहीं SC/ST/PH वर्ग के सभी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी भी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Age Limit

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है। General and EWS वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। वहीं BC/ EBC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 33 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों को 34 वर्ष तक की आयु में आवेदन करने की छूट दी गई है।

CategoryAge Limit
GEN/EWS (Male & Female)18 – 30 years
BC/EBC (Male)18 – 33 years
BC/EBC (Female)18 – 34 years
SC/ST (Male & Female)18 – 35 years

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Qualification

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर टाइपिंग का अच्छा ज्ञान होना भी जरूरी है। इसके अलावा इस भर्ती के लिए डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA) का प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है। इन योग्यताओं के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसलिए जरूरी है कि आवेदन से करने से पहले सभी अभ्यर्थी अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें।

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Job Responsibility

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी। नियुक्त डाटा एंट्री ऑपरेटर को मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड सही तरीके से तैयार करने, डॉक्यूमेंटस की स्कैनिंग और शेयरिंग तथा डायग्नोस्टिक कार्यों से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार को निम्न कार्य करने होंगे:

  • Online OPD Registration
  • Documents Scan & Share
  • Drug Distribution
  • Diagnostics से संबंधित कार्य
  • IPD से संबंधित कार्य

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: Important Documents

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों के सभी दस्तावेज़ स्पष्ट, सही और स्वप्रमाणित होने चाहिए ताकि verification प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित Self- Certified दस्तावेज attach करें:

  • 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • Resume

Bihar Health Department DEO Recruitment 2026: How To Apply

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से Offline रखी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपना रिज़्यूमे/ बायोडाटा व सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ नीचे दिए गए पते पर डाक या कूरियर के माध्यम से भेजें।

M/s Urmila International Service Private Limited
Software Technology Park of India (STPI),
New Incubation Building, 1st Floor,
Software Polytechnic College,
Patna, Bihar – 800013

लिफाफे पर स्पष्ट लिखें: “APPLICATION FOR ENGAGEMENT AS DEO ON Contract Basis -2026”. यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि आवेदन की अंतिम तिथि 01 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक ही है।

Important Links

Official Notification Click Here
Apply Link Click Here

Conclusion

बिहार SHS डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें उम्मीदवारों को आवेदन से पहले जरूर जान लेनी चाहिए। यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, यानी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निश्चित अवधि के लिए होगी। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को सीधी भर्ती का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन मोड में रखी गई है, इसलिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन डाक या कूरियर के माध्यम से भेजना होगा। इसके अलावा, सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य (₹0) रखा गया है, जिससे हर वर्ग के अभ्यर्थी बिना किसी आर्थिक बोझ के इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment