RRB ALP Recruitment 2026: Apply online For 11,000+ vacancy, Check More Detail About Notification And Qualification

RRB ALP Recruitment 2026: अगर आपका सपना रेलवे में सरकारी नौकरी करने का है, तो आज की ये अहम जानकारी आपके लिए है। रेलवे में जल्द ही 11,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं और इसके लिए Short Notification भी जारी हो चुका है। Assistant Loco Pilot के लिए वेकेंसी की घोषणा रेलवे द्वारा की गई है और खास बात तो ये है कि इन पदों के लिए 10th पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI भी जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी निर्देशों का ध्यान रखें क्योंकि आपके द्वारा अधूरा या गलत भरा हुआ फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

15 May 2026 से आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत होने जा रही है और अंतिम तिथि 14 June 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर Online तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

RRB ALP Recruitment 2026: Overview

DepartmentRailway Recruitment Boards (RRB)
PostAssistant Loco Pilot (ALP)
Vacancy11,127
Age Limit18 to 30 Years
Application Starts15 May 2026
Last Date14 June 2026
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiterrbapply.gov.in

RRB ALP Recruitment 2026: Age Limit

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 1 July 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 July 2026 के अनुसार की जाएगी। वहीं, एससी/एसटी, ओबीसी, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), PwBD तथा अन्य आरक्षित वर्गों को रेलवे के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी CEN No. 01/2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

RRB ALP Recruitment 2026: Application Fee

  • RRB ALP Recruitment 2026 के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500/- का शुल्क देना होगा
  • जबकि एससी, एसटी तथा सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250/- रखा गया है।
  • उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे Debit Card, Credit Card या Net Banking के जरिए आसानी से कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2026: Important Dates

Notification Out21 March 2026
Application Starts15 May 2026
Last Date14 June 2026
Exam Fee PaymentJune 2026
Admit  CardNotify Later

RRB ALP Recruitment 2026: Salary

  • RRB ALP Recruitment 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार Level-2 Pay Matrix में वेतन दिया जाएगा।
  • इस पद के लिए प्रारंभिक वेतन ₹19,900/- प्रति माह निर्धारित है।
  • इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जैसे DA, HRA, ट्रैवल अलाउंस आदि।
  • सभी भत्तों और लाभों की विस्तृत जानकारी रेलवे द्वारा जारी CEN No. 01/2026 के Official Notification में दी जाएगी।

RRB ALP Recruitment 2026: Qualification

  • RRB ALP Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा, वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं कक्षा पास करने के साथ ITI सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
  • विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड व अन्य पात्रता से संबंधित जानकारी रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

RRB ALP Recruitment 2026: Selection Process

  • RRB ALP Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाती है। सबसे पहले उम्मीदवारों को CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) पास करनी होती है, जो एक स्क्रीनिंग टेस्ट होता है।
  • इसके बाद CBT-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) आयोजित की जाती है, जो मुख्य परीक्षा होती है।
  • CBT-2 में सफल उम्मीदवारों को Computer Based Aptitude Test (CBAT) के लिए बुलाया जाता है, जिसमें उनकी मानसिक क्षमता और प्रतिक्रिया कौशल का परीक्षण किया जाता है।
  • इसके बाद Document Verification (DV) के दौरान उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाती है
  • अंत में Medical Examination के माध्यम से उनकी शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित की जाती है।
  • अंतिम चयन उम्मीदवार के CBT-2 और Aptitude Test (CBAT) में प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

RRB ALP Recruitment 2026: How To Apply

  • RRB ALP Recruitment 2026 के तहत आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • आवेदन भरने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके आधार कार्ड में नाम और जन्म तिथि 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से 100% मेल खाते हों। साथ ही आधार में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट होना चाहिए।
  • आवेदन प्रक्रिया, शुल्क भुगतान और स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों की पूरी जानकारी Detailed CEN No. 01/2026 में दी जाएगी, जो RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
  • उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर क्षेत्र से संबंधित जानकारी और अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Important Link

Apply OnlineAvailable soon
Official NotificationClick Here

Conclusion

RRB ALP Recruitment 2026 की भर्ती से जुड़े विस्तृत जानकारी जैसे कि सभी नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क और पूरी आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विवरण Detailed CEN No. 01/2026 में अलग से जारी किए जाएंगे, जो संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध होंगे। यह एक Indicative (Short) Notification है, जिसे उम्मीदवारों को जानकारी देने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

Leave a Comment