Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Age Limit, Qulification And How To Apply

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Central Bank of India ने विभिन्न आईटी (IT) और फाइनेंस स्ट्रीम में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए 28 फरवरी 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 मार्च 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/cbisofeb26/ पर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न वेतनमानों पर कुल 275 रिक्तियों की घोषणा की गई है। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उसी महीने Interview होंगे।

आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Overview

DepartmentCentral Bank of India
PostSpecialist Officer
Vacancies275
Mode Of ApplicationOnline
Official Websiteibpsreg.ibps.in/cbisofeb26/
Application Starts From28 February 2026
Last Date For Apply23 March 2026
Selection ProcessOnline Written Examination,  Personal Interview, Document Verification & Medical Fitness

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Important Dates

Application Starts From28 February 2026
Last Date To Apply23 March 2026
Fee Payment Last Date23 March 2026
Exam DateApril 2026 (Notify Later)
Admit CardNotify Later
InterviewApril 2026 (Notify Later)

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Application Fee

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग एवं अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹850/- रखा गया है, जबकि SC / ST तथा PH / महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल ₹175/- निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking, IMPS, UPI या Mobile Wallet के जरिए कर सकते हैं।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Age Limit

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा Post के Scale के अनुसार निर्धारित की गई है। Scale I पदों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। Scale II और Scale III के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है, जबकि Scale IV पदों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट आधिकारिक नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Vacancy Details

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए Post विभिन्न आईटी एवं फाइनेंस से जुड़े क्षेत्रों में हैं, जैसे – सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Java और Dot Net), मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, क्लाउड मैनेजमेंट, विंडोज और एक्टिव डायरेक्टरी एडमिनिस्ट्रेशन, डेटा इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, DevSecOps, रिस्क मैनेजमेंट, आईटी ऑफिसर तथा Gen AI आदि।
कुल Vacancies में से 41 पद अनुसूचित जाति (SC), 20 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 74 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 27 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 113 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 11 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Eligibility Critiriya

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत पात्रता की कटऑफ तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में फुल-टाइम BE / B.Tech या MCA डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास Post और Scale के अनुसार 2 से 10 वर्ष तक का Post Qualification अनुभव होना चाहिए। कुछ विशेष पदों के लिए Oracle, Red Hat, VMware, Microsoft, Spring तथा Cyber Security जैसे क्षेत्रों में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन अनिवार्य या वांछनीय (Preferred) हो सकते हैं।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: Selection Process

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत Selection Process चार चरणों में पूरी किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को Online Written Examination में शामिल होना होगा, जिसमें उनके तकनीकी ज्ञान और संबंधित विषयों की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी पेशेवर योग्यता, अनुभव और व्यक्तित्व का आकलन किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के Document Verification & Medical Fitness की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि उनकी पात्रता और स्वास्थ्य मानकों की पुष्टि हो सके। अंत में सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर Final Merit List तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026: How To Apply

  • Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक लिंक ibpsreg.ibps.in/cbisofeb26/ पर जाएं
  • “Click Here to Apply Online” पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर Registration पूरा करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और Post Preference सावधानीपूर्वक भरें।
  • निर्धारित साइज के अनुसार फोटो (20–50 KB), हस्ताक्षर (10–20 KB), बाएं अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression) और हस्तलिखित घोषणा (Handwritten Declaration) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से जैसे Debit/Credit Card, Net Banking, UPI या Mobile Wallet के जरिए करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और e-receipt तथा application का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Link

Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Conclusion

Central Bank Specialist Officer Recruitment 2026 के अंतर्गत सभी शैक्षणिक योग्यताओं, अनुभव प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता की गणना 31 जनवरी 2026 तक के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम 650 का क्रेडिट स्कोर होना चाहिए तथा कोई क्रेडिट डिफॉल्ट नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल, भूटान के नागरिक, तिब्बती शरणार्थी या भारतीय मूल के प्रवासी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हैं। अभ्यर्थी को अंग्रेजी और संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है, जैसा पद की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित किया गया है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें।

Leave a Comment