DSSSB Recruitment 2026: Notification, Age limit, Elegibility Critiriya and How to apply?

DSSSB Recruitment 2026: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) ने 900 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां की जानी है। इच्छुक उम्मीदवार DSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 24 फरवरी 2026 से आवेदन शुरू हो चुके है और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है।
अगर आप भी DSSB भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां आज के इस आर्टिकल में शामिल हैं।

DSSSB Recruitment 2026: Overview

DepartmentDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Post NameLegal Assistant, Assistant Engineer (Civil), Junior Engineer (Civil), Assistant Section Officer
Vacancies911
QualificationDegree in Law / Civil Engineering / Diploma
Age Limit18 to 35 years
Mode of ApplicationOnline
Official Websitedsssb.delhi.gov.in
Application Last date 25 March 2026

DSSSB Recruitment 2026: Age Limit

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) भर्ती के लिए Minimum Age 18 वर्ष तथा Maximum Age 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष तथा दिव्यांगजन (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की आयु में छूट दी जाती है। वहीं PwBD (SC/ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम 15 वर्ष और PwBD (OBC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 13 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ मिलता है। आयु सीमा और छूट से संबंधित अन्य सभी शर्तें DSSB की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

DSSSB Recruitment 2026: Vacancy Details

Legal Assistant10
Assistant Engineer (Civil)33
Junior Engineer (Civil)281
Assistant Section Officer587

DSSSB Recruitment 2026: Important Dates

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) द्वारा भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना 20 फरवरी 2026 को जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Notification Release Date20 February 2026
Appliction starts from24 February 2026
Last date for apply25 March 2026

DSSSB Recruitment 2026: Eligibility

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से संबंधित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे संबंधित पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की सभी शर्तों को पूरा करते हों।

Legal Assistant: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law की डिग्री। साथ में 3 साल लीगल प्रैक्टिसश्नर का अनुभव या किसी सरकारी डिपार्टमेंट में 1 साल का Legal काम का अनुभव।
Assistant Engineer (Civil): Civil Engineering की डिग्री या तीन साल का सिविल इंजीनियरिंग में Diploma के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
Junior Engineer (Civil): मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
Assistant Section Officer (ASO): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री होनी चाहिए। साथ में कंप्यूटर की नॉलेज भी हो।

DSSSB Recruitment 2026: Selection Process

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा (Written Test) में शामिल होना होगा, जिसमें उनके विषय संबंधी ज्ञान, योग्यता और क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के रूप में साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके व्यक्तित्व, संवाद कौशल और पद के अनुरूप उपयुक्तता की जांच की जाएगी। अंत में चयनित अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया के माध्यम से जांच की जाएगी। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का Final Seection किया जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026: How To Apply

  • Eligibility Criteria को पूरा करने वाले उम्मीदवार DSSB के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • DSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 25 March 2026 या उससे पहले आवेदन ऑनलाइन जमा किए जाने चाहिए।
  • Application Form भरते समय अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं संपर्क संबंधी सभी जानकारियाँ सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें या उसकी एक प्रति सुरक्षित रूप से सहेज कर रखें।

Important Links

 Official Notification Click Here
 Apply Link Click Here

Conclusion

Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSB) भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य किसी भी डिटेल के लिए आप DSSB की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर को मिलाकर 900 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन निकाला गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से से पहले DSSB की भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment