CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Last Date, Qualification and Location

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: 12वीं (इंटरमीडिएट) पास युवाओं के लिए CSC e-Governance Services India Ltd. ने आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न जिलों में कुल 252 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आज के इस आर्टिकल में इस भर्ती से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आधिकारिक अधिसूचना, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो सटीक जानकरी पाने के लिए कृपया इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

इच्छुक अभ्यर्थी CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट career.csccloud.in पर 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। District-wise vacancy की Detail आधिकारिक CSC जॉब पोर्टल पर उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं (Intermediate/Senior Secondary) पास, या मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय ITI या मैट्रिक के बाद 3 वर्षीय Polytechnic Diploma होना जरूरी है।

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Overview

DepartmentCSC e-Governance Services India Ltd.
Post NameAadhaar Supervisor / Operator
Vacancies252
Mode of ApplicationOnline through CSC Job Portal
Official Websitecareer.csccloud.in
Application Last date 10 March 2026
Qualification12TH, ITI, Diploma
LocationAll India

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Age Limit

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जारी की गई इस अधिसूचना में अधिकतम आयु सीमा का कोई उल्लेख नहीं किया गया है यानी के 18 वर्ष के उपर आयु वर्ग के सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें ताकि आयु से संबंधित किसी भी अपडेट या दिशा- निर्देश की सही व स्पष्ट जानकारी मिल सके।

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Requirements

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों के पास UIDAI (Unique Identification Authority of India) द्वारा अधिकृत Testing & Certifying Agency से जारी valid Aadhaar Operator/Supervisor Certificate का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को Basic computer knowledge, Good communication skills का होना भी आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय जिले के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि कार्य को सुचारु रूप से और प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सके।

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Qualifications

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे।

  • 12th (Intermediate/Senior Secondary) Pass
  • मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय ITI का होना अनिवार्य या
  • मैट्रिक के बाद 3 वर्षीय Polytechnic Diploma होना जरूरी है

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Selction Process

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि सभी जानकारी को सही तरीके से भरें ताकि आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके। आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर सेलेक्शन की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • उम्मीदवारों के शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया उनके पात्रता एवं आवेदन विवरण के आधार पर की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की वेरिफिकेशन (Document Verification) भी की जाएगी।
  • जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवश्यक्ता पड़ने पर इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन भी किया जा सकता है।
  • अंत में, चयनित उम्मीदवारों को आधार सेवा केंद्र (ASK) में नियुक्ति दी जाएगी।

CSC Aadhaar Supervisor/Operator Recruitment 2026: Application Process

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए विवरण का पालन करें। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑफलाइन तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए केवल आधिकारिक सीएससी पोर्टल के माध्यम से ही इस पद के लिए आवेदन करें।

  • CSC के आधिकारिक करियर पोर्टल career.csccloud.in पर जाएं और अपने CSC VLE (Common Service Center Village Level Entrepreneur) क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर/ लॉगिन करें।
  • “Aadhaar Supervisor/Operator – District” नाम से ऑप्शन सर्च करें और यहां पात्रता, मानदंड व नौकरी से जुड़ी सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद Online फॉर्म को भरें
  • आवश्यक डॉक्यूमेंटस जैसे कि (10वीं / 12वीं / ITI / Diplome) के शैक्षणिक प्रमाण पत्र को अपलोड करें
  • इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आधार ऑपरेटर/ सुपरवाइज़र सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है।
  • पहचान प्रमाण पत्र (ID Proof) और निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof) जैसे डॉक्यूमेंट भी अनिवार्य है।
  • CSC आधार सुपरवाइज़र/ ऑपरेटर भर्ती 2026 की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 से पहले आवेदन को सबमिट करें।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म की एक कॉपी को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

Important Links

Official Notification Click Here
Apply Link Click Here

Conclusion

CSC आधार सुपरवाइज़र/ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसने आधिकारिक प्रशिक्षण और परीक्षा पास की हो। इसके अलावा संबंधित राज्य द्वारा Semi- Skilled workers के लिए तय की गई Minimum Wage भी लागू होगी।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। इस जानकारी को आगे अपने दोस्तों के साथ साँझा जरुर करें और ऐसे ही जानकारी भरी पोस्ट्स के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।

Leave a Comment